सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के सभी स्कूलों में कल 15 जुलाई 2025 को छुट्टी रहेगी. मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जिले के सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. कल होने वाली सभी परीक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां भी स्थगित रहेंगी. यह निर्णय छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.




