जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत समतानगर बस्ती स्थित देवी स्थान मंदिर परिसर में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब मंदिर के पास नाग और नागिन को आपस में लिपटकर मस्ती करते हुए देखा गया. वे दोनों एक दूसरे के प्यार में मदहोश नगर आए. यह दृश्य सुबह के समय मंदिर परिसर के समीप नजर आया, जिससे क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाग और नागिन को मंदिर के ठीक बगल में स्थित झाड़ियों के पास एक साथ देखा गया. दोनों सर्प एक- दूसरे के चारों ओर लिपटे हुए काफी देर तक विचरण करते रहे. यह दुर्लभ दृश्य देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने इसे “शिव का संकेत” मानते हुए पूजा- अर्चना शुरू कर दिया. कुछ स्थानीय लोगों ने इसे चमत्कार मानते हुए कहा कि श्रावण माह चल रहा है और नाग- नागिन का मंदिर में आना शुभ संकेत है. हालांकि यह दृश्य रोमांचक और धार्मिक रूप से भावुक करने वाला था, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं में लोगों को सर्पों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए. इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नाग- नागिन एक- दूसरे के चारों ओर घूम रहे हैं और आसपास भारी भीड़ खड़ी है. वहीं यह वीडियो वायरल है, इसकी पुष्टी शार्प भारत नहीं करता है.



