
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस की ओर से कोरोना काल में चौका थाना क्षेत्र के एक गांव के 33 परिवारों के बीच अनाज का वितरण किया गया. चौका थाना क्षेत्र के धुनाबुरू पंचायत के काड़ाबुरु टोला में बीते दिनों एक ग्रामीण की कोरोना से मौत हो गई थी. गांव में मजदूरी करने वाले लोग रहते है. लॉक डाउन के कारण वे मजदूरी पर नहीं जा पा रहने जिससे उनके बीच खाने पीने के सामानों की कमी हो गई है. इस बात की सूचना पाकर सरायकेला खरसावां एसपी मो अर्शी ने चौका पुलिस को अनाज का प्रबंध करने को कहा. चौका पुलिस के द्वारा गांव के 22 परिवारों के बीच 6 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल दाल, एक क्विंटल आलू, 100 मास्क और दवाइयों का वितरण किया गया. अनाज वितरण के दौरान चौका थाना प्रभारी प्रकाश यादव, एसआई नितेश कुमार प्रसाद, एसआई चंदन कुमार, एएसआई बालेश्वर पासवान और चौका थाना पुलिस बल मौजूद रहे.













