सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने नशा-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र से करीब 3 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन, प्लास्टिक बैग और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. मामले में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमटांड़ से पातकुम जाने वाले मार्ग पर अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया. इस टीम ने डुमटांड़ चौक से पातकुम जाने वाले मार्ग पर वाहन जांच अभियान आरंभ किया. जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर ईचागढ़ के बुकहातु गांव निवासी धारीराम साव (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया.
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 3 किलोग्राम अफीम बरामद हुई. इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, पीले रंग का प्लास्टिक बैग तथा होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके.