
चाईबासा : पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के आदेश पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर मादक द्रव्यों का सेवन नही करने का निर्देश दिया गया. वहीं जगन्नाथपुर के सभी नागरिकों से मद्यपान, पान, तंबाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट नशीले मादक द्रव्य एवं पदार्थों का सेवन नहीं करने का अनुरोध किया गया. साथ ही पुलिस ने बाजार में स्थित दुकानों में सर्च अभियान चलाया. अभियान में पुअनि देवसाई भगत, सअनि तारकनाथ सिंह, दिलीप कुमार, आरक्षी लखन हांसदा, महिला हवलदार पैलाग हांसदा एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.







