
चाईबासा: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्ववाधान में सोमवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई. साथ ही उन्हें नमन किया और श्रद्धाजंलि अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि हमें शहीद भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर देश सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए. देश के प्रति उनके जेहन में गजब का प्रेम था. युवाओं को उनके इतिहास को पढ़ना चाहिए.जलियांवालाबाग के नरसंहार को देखकर उन्होंने चन्द्रशेखर आजाद के साथ मिलकर एक क्रांतिकारी संगठन तैयार कर आजादी के आंदोलन में कूदने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरूई, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैंया, जानवी कुदादा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, राकेश सिंह,गणेश कोड़ा, ओबीसी प्रकोष्ट अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, प्रताप सिंह सावैयां, राजेश दास, राजेन्द्र कच्छप, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.







