जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में नया मोड़ आ गया है. विपक्ष के नेता और पूर्व पदाधिकारी सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना ने चैंबर के आगामी चुनाव को पारदर्शी, नियमानुसार कराने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि कम्पनी एक्ट में 2016 के संशोधन के बाद न्याय सम्मत नहीं है. अतः वेन्यू वोटिंग करवाई जाए. (नीचे भी पढ़े)
नोटिस के द्वारा यह कहा गया है कि मेल आईडी पर ओटीपी आने से वकील चार्टेड एकाउंटेंट, जो कि चेम्बर में प्रत्याशी होते हैं इनके पास बड़ी संख्या में व्यापारीयों के मेल आईडी पासवर्ड रहते हैं. वे इसका दुरुपयोग करते हैं. अतः ओटीपी सिर्फ मोबाइल नंबर पर आनी चाहिए. मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं हो, फर्जी मेल आईडी का नहीं बनाई जाए, नोटिस में कहा गया है कि वेन्यू वोटिंग करवाई जाए इससे मतदाता वेन्यू पर उपस्थित रहेंगे जिससे वोटिंग पारदर्शी एवं नियमानुसार हो. कुल मिलाकर 9 बिंदुओ पर 5 दिनों के अन्दर जबाब मांगा गया है. अगर नियमानुसार चुनाव नहीं होंगे तो भविष्य में न्याय संगत कारवाई की जाएगी.



