• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर ने शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर एसएसपी को सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, साइबर अपराध, सीसीटीवी निगरानी एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर दिया जोर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर:सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव सौंपे हैं. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) मनोज कुमार ठाकुर एवं बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी उपस्थित थे.चैम्बर की ओर से सौंपे गए सुझावों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नो-पार्किंग क्षेत्रों में भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता, सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराध पर नियंत्रण तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को शामिल किया गया है.चैम्बर का मानना है कि पुलिस प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच नियमित संवाद एवं बेहतर समन्वय से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है. इन सुझावों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में सहयोग करना है.चैम्बर ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है. व्यापारियों एवं उद्यमियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में सुविधा तथा शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया है.चैम्बर ने यह भी रेखांकित किया कि व्यापारिक क्षेत्रों में चोरी, आपराधिक गतिविधियों और अन्य सुरक्षा संबंधी समस्याओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाना आवश्यक है.(नीचे भी पढ़े)

शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए चैम्बर ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए हैं. इनमें नो-पार्किंग क्षेत्रों में भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण, यातायात नियमों का प्रभावी पालन तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी की आवश्यकता शामिल है.चैम्बर ने दुर्घटना की स्थिति में शुरुआती महत्वपूर्ण समय के दौरान त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया, ताकि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके.चैम्बर ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों का बेहतर उपयोग करते हुए अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं की जांच को अधिक प्रभावी बनाने का सुझाव दिया है. बाजारों, प्रमुख सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का समुचित उपयोग करने पर बल दिया गया है.वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए चैम्बर ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं उद्यमियों के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता बताई.इसके साथ ही युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण, जागरूकता कार्यक्रमों तथा संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के सुझाव भी दिए गए हैं.सिंहभूम चैम्बर ने पुलिस प्रशासन एवं व्यापारिक समुदाय के बीच नियमित संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. चैम्बर के अनुसार, व्यापारियों की समस्याओं को समय पर समझने और उनका समाधान करने के लिए एक प्रभावी समन्वय व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है.नीचे भी पढ़े)

चैम्बर ने आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन इन सुझावों पर विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे जमशेदपुर में नागरिकों, व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन विभिन्न संस्थाओं के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाएगा. आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराध एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, नियमित मॉनिटरिंग एवं गश्ती बढ़ाई जाएगी. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने चैम्बर के सुझावों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क एवं फुटपाथ को संकरा न करें. साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण से होने वाली परेशानी के समाधान के लिए भी उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया.अंत में चैम्बर सदस्यों एवं व्यवसायियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सवाल एवं सुझाव रखे, जिनका वरीय पुलिस अधीक्षक ने जवाब दिया. चैम्बर ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग एवं संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी.कार्यक्रम में अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, चन्द्रकांत जटाकिया, मुकेश शर्मा, सतीश सिंह, संजय मिश्रा, अरूण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में व्यवसायी उद्यमी एवं चैम्बर सदस्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur CSIR-NML-सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण में आयुर्वेद की भूमिका पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
खबर

Jamshedpur CSIR-NML-सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण में आयुर्वेद की भूमिका पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

September 23, 2026
Jamshedpur garbage collection – बामनगोड़ा में घर-घर कचरा उठाव की पहल, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी व सांसद प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, डिजिटल मैपिंग के बाद पूरी तरह से सुगम होगी व्यवस्था

Jamshedpur border area Suicide- कपाली में किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
खबर

Jamshedpur border area Suicide- कपाली में किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

September 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News