जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) द्वारा 24 अप्रैल (शुक्रवार) को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में ‘न्यू इनकम टैक्स एक्ट एवं नियमों’ विषय पर एक महत्वपूर्ण ज्ञान सत्र का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का समय शाम 4:15 बजे निर्धारित किया गया है. इस सत्र में देश के प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वक्ता डॉ आहूजा मुख्य वक्ता के रूप में अपने व्यापक अनुभव के माध्यम से नए आयकर कानून एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव तथा व्यवसाय एवं पेशेवरों के लिए उनके अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे. कार्यक्रम में सहभागी के रूप में जमशेदपुर शाखा (सीआइआरसी) ऑफ आइसीएआई एवं जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी होंगे. (नीचे भई पढ़ें)
यह सत्र विशेष रूप से व्यवसायियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, कर सलाहकारों एवं पेशेवरों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा. उक्त जानकारी चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनित कांवटिया ने संयुक्त रूप से दी. उपाध्यक्ष (टैक्स एवं फाइनेंस) अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं सचिव (टैक्स एवं फाइनेंस) अधिवक्ता अंशुल रिंगासिया ने कहा कि यह सत्र नए आयकर कानून की समझ को सुदृढ़ करेगा एवं व्यवसायों को बदलते कर परिदृश्य में बेहतर निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा. चेंबर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सभी सदस्यों एवं संबंधित हितधारकों से इस महत्वपूर्ण सत्र में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है.











