आदित्यपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी शुक्रवार शाम आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के सभागार में स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुईं. इस दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम की गंभीर हो चुकी समस्या के साथ ही अन्य ज्वलंत समस्याओं से सांसद को अवगत कराया तथा उनसे समस्या के निदान के लिए सार्थक पहल का अनुरोध किया. सांसद ने उन्हें मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से शीघ्र मुलाकात कर उनसे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसियसन (एसिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एसिया की टीम ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सांसद के साथ अजय तिर्की, आवास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम अंसारी, सरायकेला विधान सभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कालीपद सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, गोपाल महतो भी थे. इस अवसर पर एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष राजीव रंजन मुन्ना, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, ट्रस्टी दिलीप गोयल, संतोख सिंह, चतुर्भुज केडिया, मनदीप सिंह, दिव्यांशु सिन्हा, रतनलाल अग्रवाल, मनोज चोपड़ा, रवीन्द्र गुप्ता, देवांग गांधी, राजकुमार संघी, दीपक पंचामिया, स्वपन मजुमदार, महेंद्र अग्रवाल, नीलेश सेठ, राजेंद्र गोलछा, प्रदीप जैन, अनिल विश्वकर्मा, सुबोध सिंह आदि उपस्थित थे.




