रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम “गाछ रोपा होमदुमि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत धर्म, संस्कृति, परंपरा की रक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा, कि “हम प्रकृति आराधक समुदाय के धर्म स्थल खुले आसमान के नीचे पेड़ों के बीच अवस्थित होता है। आस्था के साथ इसका संबंध पर्यावरण संरक्षण के साथ भी जुड़ा हुआ है। महीने भर चले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों सह समस्त प्रकृति प्रेमियों को केंद्रीय समिति की ओर से अनेकानेक धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं।” इस अवसर पर मुख्य रुप से आकुस केंद्रीय कोषाध्यक्ष गणेश्वर महतो, मुंडा जगदीश महतो, शंकरलाल महतो, नृपेन्द्र कुमार महतो, सुकदेव महतो, दिनेश महतो, संजय महतो, संजीव महतो, प्रदीप महतो, खेमराज महतो, सीताराम महतो, सरोज महतो आदि मौजूद रहे।