
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के वार्षिक निरीक्षण पर राउरकेला इलेक्ट्रिक लोको शेड पहुंचीं। यहां दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। संगठन के मंडल संयोजक शशि मिश्रा के नेतृत्व में मेंस कांग्रेस ने 9 सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा। साथ ही इस पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख मांगों में डांगुवापोसी में निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का विस्तार में एक लाइन तय करने का प्रस्ताव रखा, जिसे महाप्रबंधक ने पिंक बुक में दर्ज कर मुख्यालय भेजने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। मेंस कांग्रेस ने चेकिंग स्टाफ की प्रमुख मांगों को गंभीरता से महाप्रबंधक के समक्ष रखते हुए हावड़ा टीटी रेस्ट रूम में रेलवे बोर्ड के द्वारा निर्धारित सुविधाओं को अविलंब चालू करने तथा संतरागाछी और शालीमार में नए टीटी रेस्ट रूम का निर्माण का प्रस्ताव भी महाप्रबंधक के समकक्ष जख, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई। (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही मंडल में कार्यरत रनिंग कर्मचारियों का 9 घंटा ड्यूटी सुनिश्चित करने की मांग रखी गई जो कि रेलवे बोर्ड के हाई पावर कमेटी के द्वारा निर्णय लिया जा चुका गया है और चक्रधरपुर मंडल में रनिंग कर्मचारियों का एवरेज ड्यूटी आवर 14 घंटा है। मेंस कांग्रेस ने महाप्रबंधक को बताया कि डिवीजन में फंड की कमी के चलते हैं और टी चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस और विभिन्न कर्मचारी के वेलफेयर से संबंधित कार्य पूरा नहीं हो पा रहा इस पर महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि रेलवे बोर्ड से बात करके एक्स्ट्रा फंड चक्रधरपुर डिवीजन को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मेंस कांग्रेस का दशकों पुराना एजेंडा आज पूरा महाप्रबंधक के समक्ष रखते हुए टाटानगर के लेवल क्रॉसिंग पर सबवे का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग भी मेंस कांग्रेस ने महाप्रबंधक के समक्ष रखी। महाप्रबंधक ने सभी प्रक्रिया को पूरा करते हुए 1 महीने के अंदर इस कार्य को शुरू करने का आश्वासन दिया। (नीचे भी पढ़ें)
मेंस कांग्रेस ने अपने एजेंडा में चक्रधरपुर डिवीजन के विभिन्न रेलवे सेटेलमेंट में जो टाइप वन क्वार्टर से उनको कंडम करते हुए उनके अगेंस्ट में नए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का भी निर्माण का प्रस्ताव महाप्रबंधक के समक्ष रखा। दांगुवापोसी में स्टीम के जमाने से चले आ रहे क्रू लॉबी को दूसरे जगह नए क्रू लॉबी बनाने की मांग महाप्रबंधक के समक्ष रखी गई। चक्रधरपुर के लेखा शाखा में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा मेंस कांग्रेस ने महाप्रबंधक के समक्ष रखते हुए इसे कोई अल्टरनेट व्यवस्था करने की मांग महाप्रबंधक से की जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि रेलवे बोर्ड के फाइनेंस विभाग से संपर्क कर इस वैकेंसी को पूरा करने का रास्ता निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कोषाध्यक्ष रतन कुमार पंडा, आरके मिश्रा, अनिल चौधरी, डीसीएस राव, देवाशीष पति, मुकेश कुमार पांडे, कैलाश खान, एल्बो बंगा, के टी शंकर, जेके सिंह, एसएस राव समेत अन्य शामिल थे।






