
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी मोहम्मद दानिश खान को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरायकेला- खरसावां जिले के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र में अपराधी दानिश खान हथियार के साथ घूम रहा है. इसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई. जहां कपाली पीओपी चौक के स्थित बबलू ट्रेडर्स के पास से बदमाश मोहम्मद दानिस खान को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया. जहां से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. बदमाश दानिश खान के खिलाफ घाटशिला और चांडिल के कपाली ओपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.







