
Chakulia : जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने बुधवार को कालापाथर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान वह ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. दौरे पर गांव पहुंचे जिप सदस्य श्री हांसदा को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई ग्रामीण आज भी राशन कार्ड पाने से वंचित हैं. राशन कार्ड नहीं मिलने से कोरोना काल में परिवार चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के कई वृद्ध-वृद्धाओं ने कहा कि उन्हें वृद्धा पेंशन भी नही मिल रही है. लोगों ने जिप सदस्य से आवास योजना और पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की. लोगों की समस्याओं से अवगत होकर जिप सदस्य श्री हांसदा ने कहा कि वह संबंधित पदाधिकारी से मिलकर एक-एक समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे. इस दौरान श्री हांसदा ने कहा कि वह जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे. इस दौरान साकिला मुर्मू, लालू हांसदा, जोगेन हांसदा, भकेट सबर, गोपीनाथ सबर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







