जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “माइंड मैपिंग ए पॉवरफुल टूल टू ट्रांसफॉर्म टीचिंग एंड लर्निंग” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में प्रीति सिंहा प्राचार्या, गुलमोहर हाई स्कूल, टेल्को रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रही. प्रीति सिंहा ने अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा माइंड मैपिंग की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया आसान हो जाती है. यह विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रुचिकर भी सिद्ध हुई है. इसमें चित्रों के द्वारा मस्तिष्क का ध्यान आकर्षित किया जाता है क्योंकि चित्र हजार शब्दों के बराबर होते हैं? उन्होंने कार्यशाला में माइंड मैपिंग पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ती है उनमें अंतरसूझ का विकास होता है. (नीचे भी पढ़ें)

श्रीमती सिंहा ने कहा कि इसमें किसी लंबे बड़े वाक्य का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बल्कि छोटे-छोटे शब्दों को कीवर्ड के रूप में उपयोग किया जाना चाहिए. इस कार्यशाला में प्रीति सिंहा के द्वारा प्रशिक्षुओं को पजल के रूप में काम करने को दिया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यार्थियो ने भी कार्यशाला के माध्यम से उत्साहपूर्वक माइंड मैपिंग की अवधारणा को सीखा. (नीचे भी पढ़ें)

प्राचार्या डॉक्टर भाव्या भूषण ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला से निश्चित रूप से आपको लाभ होगा और भविष्य में आपको एक प्रभावी शिक्षक बनने में भी मदद मिलेगी.



