
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ. इस दौरान कक्षा प्रथम से अष्टम तक के बच्चों का समर कैंप का अंतिम दिन रहा. इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो सह प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कैंप में सीखी विद्या को जीवनोपयोगी बनाए. अवकाश के दिनों का सदुपयोग कीजिए. आज विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ग इवेंट फ्लावर मेकिंग में रूद्रप्रताप मौर्य कक्षा 2ए, दीपशिखा 1सी, दीप सजावट में अरव कुमार सिंह कक्षा 2सी, तनुष गोप 1सी, फायरलेस कूकिंग में सृष्टि कुमारी 1ए, स्नेहा गोराई 1सी, कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ सोपिंग वेग में यशराज 4बी, साक्षी सतपथी 3बी, स्टोव पेंटिंग में कक्षा 4ए की दीक्षा कुमारी, राजवीर 3बी, फायरलेस कूकिंग में दीक्षा कुमारी 4ए, आयंश तिवारी 3ए, कक्षा पंचम से अष्टम वर्ग ग्लास पेंटिंग में प्रिंस कुमार यादव 6ए, विकास कुमार सिंह 6बी, घड़ा पेंटिंग में कुमार सोहम 6बी, सुभास्मिता कौर 5ए, फायरलेस कूकिंग में कुमारी श्रेया 5बी, शानवी 6ए को दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के अंतिम दिन खूब मौज मस्ती हुई. छात्रों ने एक दूसरे से अपना अनुभव साझा किया. यह कैंप बहुत ही उत्साह वर्धक रहा. अंत में अकादमिक निर्देशक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ -साथ अन्य कौशल का विकास करना अतिआवश्यक है. इसमें स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता बढ़ती है. समर कैंप जैसे शिविरों में बच्चे खेल -खेल में जटिल कार्यों को सरलता से सीखते हैं. उन्होंने सभी अभिभावकों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं को शिविर की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया.














