जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ की एक बैठक जमशेदपुर प्रखंड के नेता अभिमन्यु सिंह के अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष कुंदन यादव उपस्थित थे। बैठक में हेमन्त पाठक ने बताया कि 15 सितंबर तक पूरे कोल्हान के अंतर्गत 3 जिलों में जिला कमेटी का गठन करना है और 15 जुलाई तक सारे प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। आजसू छात्र संघ के द्वारा मांग की गयी कि वीर शहीद निर्मल महतो की जीवनी एवं संघर्ष को स्कूली शिक्षा में किताबो में जगह मिले, ताकि झारखंड के बच्चे अपने राज्य के जननायक के बारे में जान सके। हर प्रखंड से जो सक्रिय सदस्य होंगे वही प्रखंड या जिला के पदाधिकारी बनेंगे। जो लोग पार्टी के सदस्य नहीं होंगे उन्हें पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले 16 जुलाई को जमशेदपुर प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। जिस तरह से युवाओं के सेंसेटिव मामलों को चुनावी वादा बना के (बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा लोन, 5 लाख नौकरी आदि) धोखा दिया जा रहा है उस पर आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा। छात्र संघ के द्वारा छात्रों से जुड़े मुद्दे के लिए भी पूरे राज्य में आंदोलन का विगुल फूंका जायेगा। बैठक में साहेब बागति, अभिषेक लोहार, विकास सोना, गोपाल लोहार, रमेश, दीपक, विशाल, कमल, सन्नी, पवन, विशाल वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।
Jamshedpur : अखिल झारखंड छात्र संघ की बैठक में कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा-कोल्हान के तीनों जिलों में 15 जुलाई तक सभी प्रखंड व 15 सितंबर तक जिला कमेटियों का होगा गठन, युवाओं के मुद्दे पर आंदोलन करेगा संगठन
[metaslider id=15963 cssclass=””]