
मुसाबनी : मुसाबनी थाना क्षेत्र के बदिया बनगोड़ा निवासी शेख फकरूद्दीन ने अपनी पत्नी सुलेखा बीबी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने आरोपी पति शेख फकरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था. शेख फकरूद्दीन ने सुलेखा बीबी से दूसरी शादी की थी. अक्सर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. शनिवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसी बीच शेख फकरूद्दीन ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.







