
घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा बड़ाघाट निवासी राम मुर्मू की पत्नी बारी मुर्मू ने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर साड़ी के सहारे गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणो ने इसकी सूचना मुसाबनी थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से विवाहिता का पेड़ से झुलता शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मामला संदिग्ध है. पुलिस ने मृतका पति राम मुर्मू को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







