
जमशेदपुर : बिहार को टाटानगर से जोड़ने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन टाटा-छपरा ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गयी है. इसके तहत यह ट्रेन टाटा से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन के नाम पर चलेगी, जो टाटानगर से हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुलेगी, जो 5 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक कुल 15 ट्रिप करेगी. इसी तरह छपरा से यह ट्रेन हर बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी, जो 7 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक चलेगी और कुल 15 ट्रिप चलेगी. इसमें कुल 20 कोच रहेंगे, जिसका समय टाटा से चलकर छपरा जाने वाली ट्रेन रात को 9 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी जबकि छपरा से यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेगी. यह ट्रेन ठीक उसी तरह संचालित होगी, जिस तरह टाटा छपरा और टाटा तक की ट्रेन हर बार सामान्य तरीके से चलती थी.
















