
जमशेदपुर : टाटा कमिंस इंडिया के 100 साल पूरे होने के अवसर पर 19 अक्टूबर को वार्षिक फैमिली डे कार्यक्रम का आयोजन कंपनी परिसर में किया गया है. इस अवसर पर कमिंस इंडिया के एमडी अश्वथ राम शुक्रवार की सुबह 11 बजे कंपनी पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद भी कंपनी में बने नये ब्लॉक लाइन का उदघाटन करेंगे. उदघाटन के पश्चात कंपनी के विभिन्न विभागों का दौरा कर अवलोकन करेंगे. इसके बाद वे कंपनी के टॉप अधिकारियों के साथ कंपनी के विकास को लेकर चर्चा करेंगे. एमडी अश्वत्थ राम के साथ यूनियन के स्टीयरिंग कमिटी के साथ शाम 3:45 पर बैठक करेंगे, जो करीब 4.30 बजे तक चलेगी. इस बैठक में कंपनी के विस्तारीकरण तथा इन्वेस्टमेंट पर चर्चा हो सकती है. इस पर यूनियन अपनी रणनीति बना चुका है. यूनियन का कहना है कि कंपनी प्रॉफिटेबल है, इसलिए यहां अपार संभावनाएं बनी हुई है. फैमिली डे के अवसर पर शाम 6:30 बजे से कंपनी परिसर में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें कंपनी कर्मचारियों के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य गीत समर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. एमडी इस कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित भी कर सकते हैं. अंत में स्वरुचि भोजन का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का कर्मचारी वह उसके परिजन लुफ्त उठाएंगे.



