
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के दस कमेटी मेंबर पुणे स्थित पंचगणी के लिए रवाना हुए. यह टीम चार दिनों तक पंचगणी में ट्रेनिंग लेने के बाद वापस लौटेगा. इस टीम में संतोष तिवारी, पीएस मंडल, धर्मेंद्र गिरी, जेएन सिंह, रवि शर्मा, भारती रानी, एस भट्टाचार्य, जेपी शर्मा, विश्वजीत और सीएस कुमार शामिल है. यह टीम गुरुवार और शुक्रवार के बीच की रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन से पुणे के लिए रवाना हुए. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इस टीम को उनके साथियों ने विदाई दी और शुभ यात्रा के लिए कामना की.



