जमशेदपुर : टाटा समूह डाइवर्सिटी और युवाओं को लेकर काफी आगे बढ़ रही है. इस कड़ी में टाटा समूह ने एक अहम कदम उठाते हुए समूह के सबसे युवा 33 वर्षीय लड़की को अपनी एक कंपनी का सीइओ बना दिया है. टाटा समूह की कॉफी और ड्रिंक्स की समूह स्टारबक्स का सीइओ अवनी सागलानी दावड़ा को बनाया गया है. वे 33 साल की उम्र में ही कंपनी की सीओ बन गयी है. टाटा समूह में वह सबसे कम उम्र की सीइओ रह चुकी है. अवनी दावड़ा के पहले टाटा समूह की किसी भी कंपनी में इतने कम उम्र की महिला सीइओ के पद पर आसीन नहीं हुई है. अवनी दावड़ा का जन्म और पालन पोषण मुंबई मेंहुआ था. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने प्रतिष्ठित एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकॉनॉमिक्स से पढ़ाई की. यहां से ग्रेजुएट होने के बाद अवनी ने नरसी मोनजी इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेश़ की मास्टर डिग्री ली. 2002 के बाद वह ग्रेजुएशन के बाद कारपोरेट सेक्टर में अपना पहला कदम उठाया और टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (टीएएस) में आवेदन दिया. इसके बाद उन्होंने कई कंपनियों में काम शुरू किया. टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स और इनफिनिटी रिटेल लिमिटेड के साथ काम करते हुए उन्होंने अपने काम से मैनेजमेंट का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया. अवनी दावड़ा ने टाटा समूह के पूर्व निदेशक आरके कृष्ण कुमार से काफी बारीकियां सीधी.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद अवनी को आरके कृष्ण कुमार ने टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड और स्टारबक्स कॉफी कंपनी के बीच ज्वाइंट वेंचर का नेतृत्व करने के लिए चुना. अवनी दावड़ा टाटा स्टारबक्स की सीइओ बनी, जो टाटा समूह के इस ब्रांड के लिए टर्निंग प्वाइंट बन गयी. टाटा स्टारबक्स हाल ही में 1000 करोड़ की कंपनी बन गयी है.














