हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में सिर्फ एक सप्ताह में छह नाबालिगों ने भागकर शादी कर ली है. वहीं, एक माह में करीब आठ नाबालिगों ने भागकर शादी कर ली है. चरही थाना क्षेत्र के चरही, चनारो,जरबा, इंद्रा और हेंदेगड़ा और चुरचू थाना क्षेत्र से ये सारे नाबालिग भागे है. भागकर शादी करने वाले बच्चों की उम्र काफी कम है. नाबालिग उम्र में प्यार और प्रेमी के साथ रहने का भाव इतना तेज है कि अभिभावक भी इसको रोक नहीं पा रहे है. परेशान अभिभावक इसका रास्ता तलाश रहे है. (नीचे भी पढ़े)
यह पुलिस विभाग से लेकर समाज के कई वर्गों के लिए भई चिंता का विषय है कि आखिर ये क्या हो रहा है. पुलिस विभाग, शिक्षक समेत कई लोग इसको लेकर अब अध्ययन करने की स्थिति में है. इसकी मूल वजह समझने की कोशिश की जा रही है. वहां के पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गलत शिक्षा नीति, भारतीय शिक्षा पद्धति और संस्कृति पर ध्यान नहीं देने, माता पिता का उनके ऊपर नहीं ध्यान देने, अंग्रेजी और पाश्चात्य सभ्यता को माता पिता के अपनाने के कारण ही इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है. बच्चों के सिलेबस मेंनैतिक शिक्षा और संस्कृति होनी चाहिए जबकि सबसे बड़ा कारण इसका मोबाइल ही है.














