कांड्रा : जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद ना तो वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है और ना ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ले रही है. ताजा घटना बुधवार सुबह टाटा-कांड्रा मार्ग पर पिंड्रबेड़ा मोड़ में टाटा की तरफ से आ रहे कोहिनूर स्टील के स्टाफ बस संख्या जेएच08बीके8576 ने टर्न ले रहे जेएआरडीसीएल की बोलेरो पिकअप वैन संख्या जेएच05एएस-6738 में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो घूमते हुए गार्ड वॉल से टकराकर रुका. वहीं घटना में बोलेरो चालक बाल-बाल बच गया. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले थाना ले आई एवं आगे की करवाई में जुटी है. बस टाटा से खुचीडीह स्थित कोहिनूर स्टील प्लांट के स्टाफ को लेकर आ रही थी. वहीं बोलरो पिकअप भी टाटा की ओर से आते हुए टॉल बूथ पर जाने के लिए पिंड्रबेड़ा मोड़ के क्रॉसिग में दाहिने घूमा रहा था.



