
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्ममाइंस पुलिस ने मोटरसाइकिल से छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने इस इलाके में छिनतई करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवको में बिरसानगर जोन नंबर 2 निवासी तरणजोत सिंह और बिरसानगर जोन नंबर 3 निवासी सन्नी सिंह शामिल है. पुलिस ने उनके पास से लूटे गये मोबाइल, कीपैड मोबाइल फोन और हीरो पैसन प्रो मोटरसाइकिल को जब्त किया है. पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पहले से सीतारामडेरा थाना में नशाखोरी का मुकदमा दायर है. 24 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन से शिवशंकर दास अपनी मां छवि दास के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत टीआरएफ गेट के समीप एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात अपराधियों ने उनकी मां के लेडीज हैंड बैग, जिसमें रुपये थे और मोबाइल फोन की चोरी कर ली थी. इस संबंध में शिवशंकर दास ने एक एफआइआर दायर किया था. इसी मामले में उनको पुलिस ने गिरफ्तार किया.






