
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 27 जुलाई बुधवार को एक बार फिर से ब्लॉक क्लोजर ले लिया गया है. 28 जुलाई को फिर से सामान्य कामकाज शुरू हो जायेगा. आपको बता दे टाटा मोटर्स लगातार ब्लॉक क्लोजर ले रहा है. कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक कर्मचारियों को उनका आधा वेतन मिलेगा. कर्मचारियों को इस दौरान आधा वेतन का नुकसान उठाना पड़ता है. लगातार हो रहे ब्लॉक क्लोजर का असर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के अलावा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. वजह साफ है कि टाटा मोटर्स पर आधारित कंपनियां आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादा है. बताया जाता है कि टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में लगातार डिमांड घट रहा है. हालांकि यह सामान्य स्थिति मानी जाती है. जब बारिश का मौसम होता है तब गाड़ियों का डिमांड घटता है. इसी का असर जमशेदपुर प्लांट में भी दिख रहा है. यह संभावना जताई जा रही है कि अगस्त महीने के बाद से हालात सुधरेंगे और फिर से रौनक टाटा मोटर्स और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की लौटेगी.





