(कुमारी अंजली की रिपोर्ट) जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी खूब चर्चे में है. उनकी सुंदरता या सौम्यता की वजह से नहीं बल्कि उनके आपराधिक कृत्यों के कारण महिलाएं और लड़कियां चर्चा में है. क्राइम सीन से लेकर ब्राउन शुगर तक लड़कियों व महिलाओं ने अपना नाम दर्ज करा रखी है. हालांकि इसके पीछे की कारण केवल अपनो से दुष्मणी है. इस दुष्मणी का ही बात है कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं होती. वैसे भी हो क्यों ना लड़कियों को इतना बढ़ावा जो दिया जा रहा है. हाल ही में एक ताजा मामला है आदित्यपुर का है. जहां बेटी अपने ही पिता को अपने बॉयफ्रेंड से साथ मिलकर मरवा दी है. इन मामलों में अपने ही परिवार की हत्या, हथियार सप्लाई से लेकर ब्राउन शुगर तक के मामला शामिल है. इन मामलों में दर्जन भर महिला शामिल है. जिसमें सोनारी की रहने वाली चटनी डॉन उफ प्रिया सिंह, श्वेता दास उफ बुलेट रानी , चैताली और बागबेड़ा की दीपा देवी शामिल है. (नीचे देखे पूरी खबर)

सोनारी की चर्चित चटनी डॉन-
सोनारी की चर्चित चटनी डॉन कई बार लूटपाट, मारपीट, धमकी देने कि लिए वह कई बार जेल जा चुकी है. उसके खिलाफ सोनारी थआना में छिनतई, जानलेवा हमला और मारपीट के कई मामले दर्ज है. 2018 में ट्रक चालक से लूटपाट का मामला दर्ज, 28 दिसंबर को 26 हजार रुपये और मोबाइल लूट का मामला दर्ज, 20 जुलाई को घाटशिला जेल में चूड़ी से काटी थी गर्दन. (नीचे देखे पूरी खबर)

बुलेट रानी उफ श्वेता दास की कहानी-
जमशेदपुर के टेल्को में 12 जनवरी 2018 को अपने ही पति तपन दास की हत्या के मामले में उसे न्यायालय द्वारा दोषी करार दिया गया है. उसका नाम बुलेट रानी इसलिए पड़ा क्योंकि उसे हथियार का बहुत शौक था. उसकी शादी गोविंदपुर के जमीन कारोबारी तपन दास से हुई थी. शादी से पहले वह सुमित सिंह से प्रेम करती थी. जिसकी जानकारी परिजनों को लगने पर उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गयी थी. जिसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

टेल्को की चैताली ने की अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
टेल्को की चैताली ने कोर्ट में शादी कर ली थी. जिससे उसके परिजन उससे नाराज रहते थे. उसी दौरान उसने अपने माता-पिता, भाई और नानी की हत्या कर उनके लाशों के टुकड़े कर पीछे शौचालय की टंकी में डाल दिया था. साथ ही कोई टंकी को खोल ना पाए इसलिए उनके साथ ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

दीपा देवी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर बेटे और पति की की हत्या
बागबेड़ा की दीपा देवी ने अपने प्रेमी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर अपने पति सुशील मंहती और पुत्र राजू महंती की हत्या कर दी थी. अपनी पत्नी को संदिग्ध अवस्था में देख वह अपने आप को रोक नहीं पाया. दोनों में हाथापाई हुए जिसके बाद उसके अपनी पति और बेटे को मार दिया. इससे पूर्व भी वह गांजा तस्करी का काम करती थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

कन्हैया सिंह की हत्या में बेटी की प्रेम कहानी ने रची हत्या की साजिश
मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या उसकी बेटी अर्पणा सिंह ने ही करवा दी थी. कन्हैया की बेटी का प्रेम संबंध स्कूल के वक्त से ही था, जब वह 17 साल की थी. दोनों यानी निखिल से साथ उसका प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी पूर्व विधायक अरविंद सिंह उफ मलखान सिंह को भी थी. जिसपर वे लोग शुरू से ही हस्तक्षेप कर रहे थे. एक दिन दोनों ने हत्या की योजना बनायी और घटना को अंजाम दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

आदित्यपुर से पकड़ी गयी ब्राउन शुगर की कारोबारी
आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले गिरोह का पिछले साल ही परदाफाश किया था. इस मामले में पुलिस ने इस कांड की मुख्य सरगना डॉली परवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. डॉली परवीन ही पूरे कारोबार की सरगना है.







