जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में 16 सितंबर 2019 की शाम 7 बजे फागुबाबा मंदिर के पास दो युवक मिलकर पहले पीड़िता के दोस्त सूरज के साथ मारपीट कर पिस्तौल सटाकर जबरन नाबालिग को अगुवा कर पास के एक झांड़ी मे लेजाकर दोनों बारी – बारी से दुष्कर्म किया था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय पोस्को एडीजे – पांच संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान आरोपी सन्नी तांडी और अमित साह उर्फ अमित गोस्वामी उर्फ अमित गिरि को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं। साथ ही 20-20 हजार रूपए का अर्थदण्ड भी लगाया हैं। आरोपी कदमा के रामनगर रोड नंबर सात श्याम पथ के रहने वाले हैं। अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल सात लोगों की गवाही अदालत में हुई हैं। अदालत ने दोनों अभियुक्त को पोस्को की धारा 6 के तहत सजा दी हैं। पीड़िता ने सोनारी पुलिस को बताया था कि घटना की शाम वह अपने दोस्त सूरज मोदी के साथ कागलनगर गयी थी। जब वे लौटने लगी रास्ते में फागुबाबा मंदिर के पास अचानक दोनों आरोपी आए दोस्त सूरज के साथ मारपीट कर उसे जबरन पास के झाड़ी में ले जाकर दोनों उसके साथ बारी- बारी से बलात्कार किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।







