जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्ति कर्मियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई. इसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किये. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दिये तथा यूनियन के सफल संचालन के लिए सुझाव देने की अपील की. (नीचे भी पढ़े)
महामंत्री आरके सिंह ने भरोसा दिलाया कि यूनियन सदैव आपके सहयोग के लिए खड़ा है. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की धर्मपत्नी, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. सेवानिवृत होने के बाद सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में इंजन डिवीजन से अरुण कुमार सिंह, सुभाष सिंह, फ्रेम फैक्ट्री से कन्हैया ओझा और फाउंड्री डिविजन से संतोष दत्ता शामिल थे.







