जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के सेवानिवृत कर्मचारी टाटा मोटर्स एक्स-इंप्लाइ एसोसिएशन के बैनर तले इपीएस 95 को लेकर एक पैदल मार्च निकाला. टेल्को कॉलोनी से यह मार्च निकाली गयी, जो टाटा मोटर्स के मुख्य गेट तक पहुंचा. वे वो कर्मचारी है, जो टाटा मोटर्स में सेवा दे चुके है. इन लोगों ने एक ज्ञापन टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड को दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इनलोगों ने बताया कि वे लोग भी इपीएस 95 यानी उच्च पेंशन योजना के लाभ के हकदार है. लेकिन अब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है. इन लोगों ने मांग की है कि संयुक्त फार्म जो भरने के लिए समयसीमा 3 मई निर्धारित की गयी है, उस समयसीमा के भीतर उनको जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराया जाये और संयुक्त फार्म भरने में उनकी मदद की जाये. (नीचे पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो)
मैनेजमेंट की ओर से एक अधिकारी ने उनका ज्ञापन लिया. इन लोगों ने कहा है कि वे लोग यहां अभी ज्ञापन दे दिये है. अगर उनकी मांगों को लेकर गंभीरता से नही लिया गया तो वे लोग मुंबई स्थित टाटा मोटर्स के मुख्यालय जायेंगे और वहां भी आंदोलन करेंगे.












