जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने एक शानदार परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एकता, कौशल और देशभक्ति के प्रदर्शन के साथ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया. इस कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर प्लांट के हेड सुनील तिवारी ने की, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

इस मौके पर 23 प्लाटून की भागीदारी रही, जिसमें 17 स्कूल, 4 सुरक्षा प्लाटून, 1 एनसीसी यूनिट और 1 युवती दल की टुकड़ी शामिल थी, ने मार्च पास्ट के दौरान सटीकता और अनुशासन का प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर टाटा मोटर्स के बैंड ने एक शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी, देशभक्ति की धुनों और पारंपरिक और समकालीन धुनों के फ्यूजन से भीड़ में जोश भर दिया. यहां 12 स्कूलों के एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने क्षेत्र की कलात्मक प्रतिभाओं को उजागर किया, जिसमें नृत्य, नाटक और रचनात्मक स्किट के माध्यम से भारत की विविधता का जश्न मनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

यहां खास परफॉर्मेंस में हिल टॉप स्कूल और शिक्षा निकेतन स्कूल की हाई-एनर्जी ड्रिल परफॉर्मेंस शामिल थी, जिसने सिंक्रोनाइज़्ड मूवमेंट्स और रचनात्मकता से दर्शकों को प्रभावित किया. उन लोगों ने चिन्मय स्कूल ने अपने इनोवेटिव डिस्प्ले से उपस्थित लोगों को चकित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यहां दो एडवांस्ड डिफेंस वाहनों सहित 6 वाहनों के डिस्प्ले ने तकनीकी कौशल और राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स केनेल द्वारा एक शानदार डॉग शो दिखाया गया, जिसमें पांच अच्छी तरह से प्रशिक्षित कुत्तों ने सबका ध्यान खींचा. (नीचे भी पढ़ें)
मार्च पास्ट 2025 के विजेता की घोषणा की गयी, जिसमें पहला स्थान हिलटॉप स्कूल,पहला रनर अप लिटिल फ्लावऱ स्कूल, दूसरा रनर अप गुलमोहर स्कूल रहा. (नीचे भी पढ़ें)
सबसे ज़्यादा रक्तदान के लिए टेल्को वीर मेडल दिया गया. फाउंड्री डिवीजन के कमल घोष को 97 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया, जो मानवीय सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.





