जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में रविवार को टाटा मोटर्स लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनियों, मानसी क्लब के सदस्यों, वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों और केंद्रीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर श्रद्धांजलि दी। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों को उनकी जयंती पर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के प्रमुख रवींद्र कुलकर्णी, वरिष्ठ जीएम मानस मिश्रा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह एवं अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के दीपक कुमार, जीएम – ईआर, सीएसआर और स्किल डेवलपमेंट, डॉ संजय कुमार, हेड – मेडिकल सर्विसेज, दीपक कुमार, जीएम – सीसीई, आशीष दास, जीएम – एक्सल फैक्ट्री, और अन्य वरिष्ठ शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में टाटा मोटर्स और सहायक कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के यूनियन पदाधिकारियों, निधि बादशाह, अध्यक्ष के साथ मानसी क्लब के अन्य सदस्यों, संगीत समाज, स्कूल की भजन टीम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 16 स्कूलों (शिक्षा प्रसार केंद्र के तहत) और अन्य सामाजिक संगठनों के बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा “वॉक फॉर हेल्थ” शामिल था। कार्यक्रम के समापन पर स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण के किया गया। वीएन सिंह, प्रमुख-प्रशासन और सुरक्षा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






