
जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूरी लौहनगरी मां भगवती की आराधना में जुट गई है. जहां पहले दिन कलश स्थापन के साथ शैलपुत्री मां की आराधना की गई. जहां भक्तों ने मां भगवती के शैलपुत्री रूप का आह्वान कर आराधना किया. इधर शहर के पूजा पंडालों एवं मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. कलश स्थापन के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले इस नवरात्र का शुभारंभ हो गया है.
वहीं शहर के पूजा पंडालों के कारीगर अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. जबकि भक्त मां भगवती की आराधना में जुट गए हैं. इधर बाजार में भी रौनक देखने को मिल रहा है. दूसरी ओर, नवरात्र में शस्त्र पूजन का भी विशेष महत्व होता है जहां लोग शस्त्रों की पूजा कर शौर्य का प्रदर्शन करते हैं. वैसे महानगरों में शस्त्र पूजन का प्रचलन अधिक देखा जाता है, लेकिन अब जमशेदपुर में भी इसका प्रचलन शुरू हो चुका है.

जहां हिंदू जागरण मंच की ओर से पहली बार बृहद पैमाने पर जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर स्थित छठ घाट में नवरात्रि के पहले दिन 5100 शस्त्रों का पूजन किया गया. वैसे नवरात्र में शस्त्र पूजन का ही महत्व होता है क्योंकि देवी भगवती शक्ति स्वरूपा होती है, और लोग शक्ति के स्वरूप की पूजा करते हैं. इस दौरान लोग अपने घरों में रखे तलवार, भाला, फरसा गदा आदि की विधि विधान के साथ पूजा कर इस परंपरा की शुरुआत जमशेदपुर में की है. जो अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा. वही विजयादशमी के दिन लोग अपने शस्त्रों का प्रदर्शन भी करेंगे.

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने रांची स्थित आवास में पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने देश और राज्य की जनता के कल्याण के लिए भगवान से दुआएं मांगी.



