
जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में गुरुवार को तीसरे दिन टाटा मोटर्स की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान कंपनी श्रेणी में फुटबॉल टूर्नामेंट का दो मैच खेला गया. पहला मैच इंडिगो फाइटर्स और टाटा कमिंस के बीच खेला गया, जिसमें इंडिगो फाइटर्स 3-1 से विजयी रहा. वही दूसरा मैच सफारी रॉयल्स और ट्रांस एक्सल के बीच खेला गया, जिसमे सफारी रॉयल्स 1-0 से विजयी रही.



