जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित पंप हाउस के समीप संचालित सार्वजनिक शौचालय के कारण वहां रह रहे संचालक समेत स्थानीय लोगों का जीवन नारकीय हो गया है. बदबू, गंदगी, सीवरेज की समस्या, सफाई और जलजमाव के अभाव ने हालात को बद से बतर कर दिया है. संचालक का कहना है कि वे प्रशासन के आदेशानुसार जनहित में इस शौचालय का संचालन कर रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव और नियमित सफाई न होने और बाहर गंदगी फैलने से उनका रहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई. परिवार की महिलाओं और बच्चों को दुर्गंध एवं मच्छरों के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि संचालक ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे शौचालय संचालन बंद करने को मजबूर हो जाएंगे. वहीं स्थानीय प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के कई घरों की महिलाओं और पुरुष का शौचालय और कपड़ा धोने, नहाने के कारण नदी घाट आना- जाना है. (नीचे भी पढ़ें)
यही पास पर पंप हाउस की चार दिवारी पारकर महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर आना- जाना कर रहे हैं. पर इसका सामाधन किसी ने नहीं निकाला. आखिर यहां के ग्रामीण जाए तो कहां जाएं. वहीं एक महिला ने बताया कि इस पानी और गंदगी की वजह से हम लोगों का आना- जाना दुश्वार हो गया है. ना कोई जनप्रतिनिधि ना जेएनएसी इसका सामाधन निकाल रहे हैं. संचालक परिवार ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि, शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए. सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. संपूर्ण परिसर में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए. संचालक परिवार को सुरक्षित व स्वच्छ रहने योग्य वातावरण प्रदान किया जाए. संचालक ने अपील की कि जनहित में संचालित इस शौचालय के प्रबंधन में प्रशासन सहयोग करे, ताकि उनकी सेवा भावना जीवित रह सके और उनका जीवन सामान्य हो सके.



