जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन के लिए विश्वकर्मा पूजा तैयारी के संबंध में बैठक हुई. प्रबंधन की ओर से बीएन सिंह, रजत सिंह, अमितेश पांडेय, केशव मणि एवं आईआर की पूरी टीम और यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह के साथ तमाम ऑफिस बियरर्स विभिन्न कमेटियों के माध्यम से पूजा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. प्रसाद के रूप में पूर्व की भांति सोनपापड़ी का पैकेट वितरण किया जाएगा. रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी के साथ पूर्व की भांति धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. करीब दो साल से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन नहों हो पाता था. लिहाजा, इस बार धूमधाम के साथ इसको मनाने का पैसला लिया गया. दूसरी ओर, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा होने वाले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह बुधवार की सुबह होगा. कुल 21 सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को सम्मानित किया जायेगा.





