
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का जोरदार अभिनंदन प्लांट 3 में किया गया. बीआईडब्ल्यू क्षेत्र में वहां के कमिटी मेंबर पदाधिकारी एवं आम मजदूरों द्वारा अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया गया. इसके बाद प्लांट 3 के फिटमेंट क्षेत्र में वहां के कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष महामंत्री का फूल माला एवं शॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर अपने संबोधन में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस वर्ष का बोनस समझौता एवं स्थायीकरण दोनों ही निश्चित रूप से चैलेंजिंग था. लेकिन प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड विशाल बादशाह एवं एबी लाल ने यूनियन की बातों को समझा और भविष्य को देखते हुए एक बेहतर राशि दी, जो कि अधिकतम 50200 और एवरेज 38200 है, देने का काम किया ताकि मजदूर खुशहाल रहें और खुशी-खुशी आने वाले टारगेट को पूरा कर सके. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

281 स्थायीकरण के मुद्दे पर भी हमने प्रबंधन को समझाने का प्रयास किया कि कंपनी घाटे में आज है कल यही मजदूर घाटे से उबारने की भी काम करेंगे इसलिए जो परंपरा चलती आ रही है, उसे बेहतर रूप से हम लोगों को जारी रखना है. हम सब इसी चट्टानी एकता के साथ विश्वास के साथ एक दूसरे के सहायक बन कर काम करते रहेंगे तो आने वाला जो भी चैलेंज हो हम लोग उससे बेहतर रिजल्ट लाने का काम करेंगे. सबकी एकता यूनियन को बल प्रदान करती है. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि समय से बोनस कराना हमारी प्राथमिकता थी. टाटा मोटर्स में अक्सर दुर्गा पूजा करीब आने के बाद बोनस का फैसला होता था. इस रवैये को हमने सही करने का प्रयास किया है. इस बार समय से पूर्व समझौता और बेहतर समझौता कर सबके समक्ष उपस्थित हुए हैं. अंत में धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया. बीआईडब्लू के कार्यक्रम का संचालन एचएस सैनी ने किया. वही फिटमेंट क्षेत्र के कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्लांट 3 के कमेटी मेंबर ऑफिस बियरर आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य एवं सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका रही. इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए एसएन सिंह, एमके सिंह, वीके शर्मा, अनिल शर्मा, अजय भगत, आरआर दुबे, अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.




