जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत बारीगोडा स्थित टाटा मोटर्स कर्मी के घर रविवार की सुबह एसी ब्लास्ट की खबर प्रकाश में आयी थी. लेकिन बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि एसी ब्लास्ट नहीं, बल्कि यह बम ब्लास्ट की घटना थी. इस घटना में परिवार के पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए.

वहीं गम्भीर रूप में घायल सभी लोगों को आनन फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. घटना रविवार सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है. उधर ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
सुबह का वक्त होने के कारण किसी को कुछ समझ में आता तबतक इलाके में कोहराम मचा हुआ था. उधर ब्लास्ट के कारण घर में आग लग गया. जहां मलबे के साथ घायलों का खून बिखरा पड़ा था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने के प्रयास में घंटों जुटी रही.

वही सूत्रों की मानें तो यह एसी ब्लास्ट की घटना नहीं है. सूत्र बताते हैं कि टाटा मोटर्स कर्मी संजीत कुमार का भगीना नशेड़ी है और उसने ही बम फेंकने का काम किया है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वहीं पर गोविंदपुर सहित जिले के वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे औ्र पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. आपको बता दें कि जिस जगह या घटना हुई है वह इलाका कंटेनमेंट जोन बना हुआ है. पूरा इलाका सील है. संजीत कुमार टाटा मोटर्स के फाउंड्री डिवीजन में चालक का काम करते हैं. घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं.







