
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के आधिकारिक यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के होने वाले चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई. जांच में 7 प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द कर दिया गया. नामांकन में गलती के कारण यह रद्द किया गया. देर रात तक चुनाव पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच जारी थी. जांच के उपरांत 34 प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया. निर्विरोध में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महासचिव आरके सिंह समेत अन्य शामिल रहे. मंगलवार को 85 कमेटी मेंबर पद के लिए कुल 167 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया जबकि 85 कमेटी मेंबर पद के लिए कुल 174 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था. 7 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था. गुरुवार को प्रत्याशी नामांकन वापस लेने का दिन है. नाम वापसी के उपरांत निर्विरोध निर्वाचित होने वाले कमेटी मेंबरों की संख्या 45 तक होने की संभावना जताई जा रही है. 30 दिसंबर को नामांकन पत्र की वापसी और प्रत्याशियों की सूची का फाइनल प्रकाशन और मतदान पत्र का नमूना का प्रकाशन होगा.
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी :
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों में फाउंड्री डिवीजन से यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, एक्सल डिवीज, फाउंड्री डिवीजन से रणविजय सिंह, सैकेत भट्टाचार्याजी, पीके महंती, चंद्रशेखर, एक्सल डिवीजन से एसएन सिंह, अशोक उपाध्याय, अनिल शर्मा, एनके सिंह, पीके दास, कर्ण, मनोहर, सीटीआर से पवन कुमार, मनोज कुमार, प्लांट थ्री में प्रकाश विश्वकर्मा, वरुण कुमार, एचएस सैनी, विनय कुमार झा, सिंटू, रवि जायसवाल, केके सिंह, अभय कुमार, 50000 में लाल बाबू प्रसाद, मेडिकल सीट से लवि शर्मा, दीपक, सीपीएस पेंट शॉप से केके सिंह, संतोष तिवारी, प्लांट वन एसेंबली लाइन वन अजय भगत, सुबोध कुमार सिंह, विश्वजीत, पीके सिंह, प्लांट थ्री से नवीन और एक्सल से मुन्नवर का निर्विरोध निर्वाचित हुए है.





