जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में पुणे इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री संतोष डाल्वी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक माने एवं आबिद अली के साथ ही जीएम स्तर के अधिकारी प्रवीण ग्रोवर एवं प्रसाद फुलगिरकर का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं सभी ऑफिस बेयरर उपस्थित थे। सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति सिंह के साथ शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महामंत्री ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारे यूनियन प्रांगण में आए हुए सभी अतिथियों का बहुत-बहुत स्वागत है। आप टाटा मोटर्स के सभी मजदूरों के साथ मिले और यहां के कार्य शैली को समझें। हमारे यहां एसडीटी टीम बड़ी ही सरलता के साथ कार्य करती है। उसका भी निरीक्षण आप करें साथ ही साथ अध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए कहा जमशेदपुर जमशेदजी टाटा के सपनों का शहर है और और हम सबकी जिम्मेदारी है कि कंपनी के साथ-साथ यहां के मजदूरों को प्रगति के पथ पर ले जाएं। ताकि उनका सपना सच हो सके। पुणे एंप्लॉय यूनियन के महामंत्री संतोष ने कहा कि आप सब उनके प्लांट आएं और वहां का वर्क कल्चर देखें। हम सब आपका इंतजार करेंगे अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।






