
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थानांतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन निवासी कृष्णानंद वर्मा की तीन साल की बेटी अनन्या नदी में डूब गयी. गहरे पानी और तेज बहाव में तीन साल की बच्ची बह गयी है. बताया जाता है कि बिष्टुपुर में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले कृष्णानंद वर्मा ड्यूटी पर थे. नदी के पास ही उनका घर है. नदी के छठ घाट के पास बेटी खेल रही थी. मां भी वहीं थी. इस बीच बच्ची मां की नजरों से ओझल हो गयी और बच्ची खेलते हुए नदी में गिर गयी. नदी में गिरते ही मां भी पीछे से नदी में कूद गयी थी, लेकिन लोगों ने उसको बाहर निकाल लिया. इस बीच अनन्या के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया. वह गहरे पानी में गिर गयी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना प्रभारी अशोक राम दल बल के साथ पहुंचे. गोताखोरों की मदद ली गयी है ताकि बच्ची को निकाला जा सके. सामाचार लिखे जाने तक बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. बच्ची की मां ने रोते हुए बताया कि बच्ची खेल रही थी. उसके साथ एक और बच्चा था. ना जाने कैसे वह कब नदी में गिर गयी, मालूम ही नहीं चल पाया. इसके बाद उसको लेने के लिए वह कूदी, लेकिन सफल नहीं हो पायी और लोगों ने उसको किसी तरह बचाया, तब तक बच्ची बह गयी.






