
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने धातकीडीह के नशेड़ी सलमान गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्तौल, एक देशी छह राउंड का पिस्तौल, 7.65 एमएम का 7 कारतूस, 3.80 का 4 कारतूस समेत अन्य आग्नेयास्त्रों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधी जमशेदपुर के सोनारी कुम्हारपाड़ा नियर सिनेमा मैदान का रहने वाला 24 वर्षीय आकाश सिंह शामिल है. उसके खिलाफ सोनारी थाना में 7 अलग-अलग मुकदमा आर्म्स एक्ट समेत अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने इसको लेकर संवाददाता सम्मेलन जारी करते हुए बताया कि सलमान के नशेड़ी गैंग के आकाश को लेकर छापामारी की गयी. इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. सलमान गिरोह के अब तक कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आकाश सिंह उर्फ बाटला लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.







