जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा पिगमेंट के मैनेजमेंट और यूनिनय की संयुक्त समिति जॉइंट वर्क्स कॉउंसिल (जेडब्लूसी) के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभा आयोजित की गयी. यह नयी शुरूआत की गयी. काफी अर्से बाद इसकी शुरुआत हुई, जिसको नयी पहल के रुप में देखा जा रहा है, जिसमें मैनेजमेंट और यूनियन संयुक्त रुप से फैसले लेगी. शुक्रवार को यह पहली मीटिंग थी, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इ दौरान टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, महासचिव, और सभी आफिस बियरर मौजूद थे. यूनियन के सदस्यों ने नवनियुक्त जेडब्लूसी के चेयरमैन पवन कुमार प्रताप सिंह को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया. इसमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा और उत्पादन और गुणवत्ता और पर्यावरण पर चर्चा की गयी. यूनियन के तरफ से कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए योगदान देने की बात कही गयी. इस सभा में प्रबंधन के तरफ से मुख्य कारखाना प्रबंधक पीकेपी सिंह, सेफेटी हेड पवन सिंह, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी राशिद जाफ़रे, सोमा पहाड़ी बोस और यूनियन के तरफ से अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, महासचिव राकेश कुमार यादव, सहसचिव कमलेश शर्मा और अनिल प्रसाद एवं उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह उपस्थित थे.






