बिष्टुपुर में घर में घुसकर घरवालों के बीच में चोरी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क स्थित क्वार्टर संख्या एच6-33 निवासी नुपुर कुमारी के घर में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी कर ली. गुरुवार की शाम पांच बजे चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. घरवालें जब घर में आये तो देखा कि चोर घर में घुसा हुआ है. चोर को कमरे में महिला ने बंद कर दिया. इस बीच चोर दरवाजा तोड़कर भाग निकला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. नुपुर सीतारामडेरा इस्ट बंगाल कॉलोनी की टीचर है. उनके पति खादी ग्रामोद्योग रांची के मैनेजर विभूति कुमार है. उनके पति रांची में रहते है. बताया जाता है कि वह घर पर नहीं थी. घर आयी तो देखा कि चोर है, तब उसने दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद पड़ोसियों को चिल्लाई तब तक चोर दरवाजा तोड़कर भाग निकला. महिला ने बताया कि घर के अलमीरा से 50 हजार रुपये नगद, करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहने की चोरी कर चोर भाग निकले.
जुगसलाई में चोरी
जुगसलाई के गौशाला के पास एसडी मेटल इंडस्ट्रीज कंपनी में चोरों ने एस्बेस्टस काटकर करीब25 हजार रुपये मूल्य के सामानों की चोरी र ली. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जुगसलाई नया बाजार निवासी कंपनी के मालिक हरीश कुमार केसर के बयान पर एफआइआर दायर किया गया है. गुरुवार की शाम करीब 7 बजे की यह घटना है. पुलिस ने तत्काल चोर को सामानों के साथ गिरप्तार कर लिया.
कदमा में चोरी
कदमा थानांतर्गत रामजनमनगर में चोरों ने नकदी और मोबाइल की चोरी कर ली. चोरी कमलेश कुमार के मकान में हुई. शुक्रवार की सुबह में लोगों को जानकारी हुई. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों में कदमा भाटिया बस्ती प्रतिमानगर निवासी गिरी राव है और दूसरा कदमा रामजनमनगर रोड नंबर 11 का रहने वाला ठाकुर बिरुआ उर्फ डाबरा है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.






