
जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट यूनियन का 30 जुलाई को होने वाले चुनाव रोचक स्थिति में आ गयी है. टाटा पिगमेंट यूनियन में नामांकन वापसी की तारीख 28 जुलाई थी. किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया. इस तरह कुल 11 कमेटी मेंबर के पद के लिए 20 लोग चुनाव मैदान में डट चुके है. चुनाव पदाधिकारी संजय सिंह के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर राजू महतो, विभाष शुक्ला, तारकेश्वर लाल समेत अन्य लोगों ने नामांकन वापसी के लिए व्यवस्था की थी, लेकिन यह नामांकन वापसी किसी ने नहीं लिया, जिसके बाद फाइनल सूची जारी कर दी गयी. वैसे पहले से ही दो लोग निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है. सुश्री पायो निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 के लिए अकेली उम्मीदवार थी, जिसके बाद उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 के एमएफडी एरिया से बिनोद कुमार सिंह ने ही अकेला नामांकन पत्र भरा, जिसके बाद उनको भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था. अब बचे हुए 11 कमेटी मेंबरों के पद के लिए 20 लोगों ने नामांकन किया, जिसके लिए मतदान 30 जुलाई को होना है. 30 जुलाई को मतदान, मतों की गिनती और प्रमाण पत्र का वितरण होगा. आपको बता दें कि इसमें कुल 104 वोटर है. यहां छह ऑफिस बियरर और 13 कमेटी मेंबर का चुनाव होगा. इसके तहत पीला प्लांट में दो कमेटी मेंबर, मैकेनिकल मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस और बायलर में तीन कमेटी मेंबर, एसएफडी में 1, मैटेरियल हैंडलिंग में तीन, रिजर्व सीट में 1 और ऑफिस, परचेज, सिक्यूरिटी, गार्डेन, आररएंडडी में 3 सीट निर्धारित की गयी है.
किस पद के लिए कौन लड़ेगा चुनाव
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1–यलो प्लांट-जीतेंद्र कुमार सिंह, मोटू बहादुर, सोंगा सिंकू, परमेश्वर दास (दो कमेटी मेंबर निर्वाचित होंगे)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2–मेंटनेंस व बायलर-कमलेश कुमार शर्मा, राजू टुडू, भुनेश्वर राम, राकेश कुमार यादव, कैसर हुसैन (तीन कमेटी मेंबर का चुनाव होगा)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3-एमएफडी–बिनोद कुमार सिंह (निर्विरोध निर्वाचित)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4–एमएचएस–सुनील प्रसाद, राजेश सरदार, डुलू मुर्मू, डीके पांडेय, आरसी टुडू, सूरजभान सिंह (तीन कमेटी मेंबर यहां निर्वाचित होंगे)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5–श्रीमति पायो (निर्विरोध निर्वाचित) (महिला आरक्षित सीट)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 6–सिक्यूरिटी व ऑफिस–कुलबिर सिंह, जीएस राव, महेश प्रसाद, राजकुमार तिवारी, अनिल प्रसाद. (3 कमेटी मेंबर निर्वाचित होंगे)





