• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-sons-chairman-voting-टाटा संस के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति पर 14 सितंबर को हटेगा पर्दा, ऑनलाइन होगी वोटिंग, एजीएम में लिये जायेंगे फैसले, जमशेदपुर के दामाद है एन चंद्रशेखरन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर में रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन के साथ टीवी नरेंद्रन, एमडी टाटा स्टील.

जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन के पद पर एन चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति होगी या नहीं, इसको लेकर चल रही अटकलों के बाजार के बीच टाटा समूह की आमसभा 14 सितंबर को आहूत कर दी गयी है. यह आमसभा वर्चुअल तरीके से आयोजित होगी. डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने और टेलीकॉम इंडस्ट्रीज में भी कंपनी की होने वाली इंट्री को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है. आमसभा पर सबकी निगाहें इसलिए होगी क्योंकि चेयरमैन के पद पर एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और नये सिरे से उनको नियुक्त करना होगा या नये चेयरमैन की नियुक्ति करना होगा. इसको लेकर एजेंडा साफ हो चुका है. हालांकि, खुद रतन टाटा ने इसको लेकर अपनी हरी झंडी दे दी है कि फिर से चंद्रशेखरन को ही चेयरमैन नियुक्त किया जाये. लेकिन खुद रतन टाटा ने पिछले दिनों आयी खबरों पर कहा था कि उनके साथ किसी मीडिया से कोई बात नहीं हुई है. शेयर होल्डर जो तय करेंगे, वह होगा. रतन टाटा ने कहा है कि बोर्ड से विचार-विमर्श के बाद ही उत्तराधिकारी को लेकर फैसला होगा. रतन टाटा ने कहा है कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को दूसरा कार्यकाल देने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है. पूर्व चेयरमैन ने कहा है कि वे शेयरधारकों को भरोसा दिलाते हैं कि उत्तराधिकारी के संबंध में कोई भी फैसला काफी पारदर्शी तरीके से किया जाएगा. टाटा संस के बोर्ड के साथ विचार-विमर्श के बिना उत्तराधिकारी का फैसला नहीं किया जायेगा.
चंद्रशेखरन के आने के बाद टाटा समूह का बढ़ा कारोबार

टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में तीन साल में टाटा समूह की बिक्री 8 फीसदी तक बढ़ी है. वित्तीय वर्ष 2018 में टाटा समूह की कुल बिक्री 6.5 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2021 में बढ़कर 7.06 करोड़ रुपये हो चुका है. इस अवधि में ग्रुप का शुद्ध लाभ 21617 करोड़ रुपये हो गया है जो करीब 51 फीसदी से ज्यादा है. टाटा समूह का बड़ा हिस्सा टीसीएस से आता है.
2022 में खत्म होगा कार्यकाल

एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति पहली बार फरवरी 2017 से की गयी थी. सायरस मिस्त्री को हटाने के बाद एन चंद्रशेखरन को चेयरमैन बनाया गया था. नवंबर 2016 से उनको प्रभार दिया गया था, लेकिन उनका कार्यकाल एक फरवरी 2017 से शुरू हुआ था, जो पांच साल के लिए था. कार्यकाल पांच साल फरवरी 2022 में खत्म होने जा रही है. एक औपचारिकता बच गयी है कि एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन बनाया जा रहा है. उनका यह दूसरा कार्यकाल होगा.
टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रा जमशेदपुर के दामाद है
टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जिनको प्यार से लोग चंद्रा के रुप में भी जानते है का जमशेदपुर से पुराना रिश्ता है. वे यहां के दामाद है. उनकी पत्नी ललिता की प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर में ही हुई है. एन चंद्रशेखरन के ससुर एम रामचंद्रन टाटा स्टील में अधिकारी थे. उनकी सास कमला रामचंद्रन डीबीएमएस, कदमा, जमशेदपुर की दो साल तक अध्यक्ष रह चुकी है. वे 1982 से 1984 तक अध्यक्ष रही थी. एन चंद्रशेखरन के ससुर टाटा स्टील से वर्ष 1988 से रिटायर हुए थे. एस रामचंद्रन की दो बेटियां शारदा और ललिता है. वह अपने परिवार के साथ जुस्को ऑफिस के सामने स्थित हिल व्यू रोड के क्वार्टर में रहते थे. दोनों बेटियों की शिक्षा कांवेंट स्कूल में हुई है. ललिता ने 1980 में कांवेंट से दसवीं की परीक्षा पास की है. इसके बाद वे चेन्नई चले गये. चेन्नई में ही सारे लोग रहने लगे, जिसके बाद से लोग वहीं बस गये. हालांकि, एन चंद्रशेखरन और ललिता की शादी जमशेदपुर में ही हुई थी और जमशेदपुर के कई लोग इसके गवाह भी बने थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Next Post
Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 22 अगस्त 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 22 अगस्त 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

tisco-mechanical-society-bonus-द टिस्को मैकेनिकल सोसाइटी के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18.75 फीसदी बोनस, 1 लाख 45 हजार रुपये से अधिक का मिलेगा बोनस

jharkhand-intuc-झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के खिलाफ अनूप सिंह की टिप्पणी को लेकर गुस्से में टिनप्लेट यूनियन, राकेश्वर पांडेय को सर्वमान्य नेता बताया, कहा-अनूप सिंह संगठन को कमजोर करने का काम बंद करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News