
जमशेदपुर : टाटा स्टील की इकाई गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप में कॉपर की चोरी करते हुए एक ठेका मजदूर को सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा. बुधवार को टाटा स्टील के टिस्को ग्रोथ शॉप में सुरक्षा इंस्पेक्टर मनोज मंडल के नेतृत्व में गेट पर चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में ठेकेदार ज्ञान चंद का एक मजदूर को सुरक्षाकर्मियों ने शक होने पर रोका और चेकिंग की. चेकिंग होने के बाद वह पहले तो नहीं पकड़ा गया, लेकिन जब सघन तलाशी ली गयी तो उसके कमर में कॉपर का तार पाया गया, जिसको वह कमर में बांधकर ले जा रहा था. पकड़ा गया युवक नटवरलाल बास्की था, जो गेट से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से इसको पकड़ लिया गया. गेट पर तैनात एसआइएस सिक्यूरिटी के सुपरवाइजर राहुल कुमार, मोहम्मद शकील और गार्ड आकाश शर्मा ने उसको दबोचा और फिर उससे पूछताछ की. उसको तत्काल टीजीएस के सीनियर मैनेजर दुर्गा वेंकटेश के पास ले जाया गया, जहां से उसको तत्काल गम्हरिया थाना की पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में एक एफआइआर दायर किया गया है.














