• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-annual-report-टाटा स्टील ने जारी किया वार्षिक रिपोर्ट, आमसभा 28 जून को, पहली बार शेयरधारकों को मिलेगा अब तक सबसे ज्यादा डिविडेंड, कौशिक चटर्जी समेत नये निदेशकों की नियुक्ति को मिलेगी मंजूरी, टाटा स्टील ने उत्पादन और कमाई बढ़ायी, कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी, सरकार के गाइडलाइन से दोगुना सेएसआर पर किया खर्च, जानें क्या है वार्षिक रिपोर्ट की बारिकियां

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा (एजीएम) इस साल 28 जून को दोपहर तीन बजे से होने जा रही है. यह 115वां एजीएम होगा, जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी. पहली बार टाटा स्टील अब तक का सबसे ऊंचे स्तर पर अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान कने जा रही है. इसके हतत प्रति शेयर 51 रुपये के हिसाब से सारे शेयर धारकों को डिविडेंड देने का ऐलान कंपनी ने किया है, जो अब तक का सबसे ऊच्चतम डिविडेंड है. इससे पहले टाटा स्टील ने अपने शेयरधारकों को कुल 25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का भुगतान किया था. पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 को 25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का भुगतान किया गया था, जिस पर कुल 2,99,660.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था जबकि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 51 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया जा रहा है, जिस पर 6,23,310.71 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. यह जानकारी टाटा स्टील द्वारा जारी किये गये वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की है. इस बार के एजीएम में भी इ-वोटिंग के जरिये लोग अपना वोटिंग कर सकेंगे.
टाटा स्टील में नये निदेशकों की नियुक्ति को मिलेगी मंजूरी, कौशिक चटर्जी की फिर से होगी नियुक्ति, नये स्टैच्यूरी ऑडिटर और नये कॉस्ट ऑडिटर भी बहाल होंगे
वैसे तो इसमें कई एजेंडा है, लेकिन इसमें मुख्य यह है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में फिर से टाटा स्टील के सीएफओ सह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशक चटर्जी का मनोनयन होने जा रहा है. वे पहली बार नवंबर 2012 में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में आये थे. उसके बाद उनको एक्सटेंशन मिलता गया और अभी 8 नवंबर 2022 तक के लिए उनकी नियुक्ति है. अब उनकी नियुक्ति आने वाले और पांच साल के लिए किया जायेगा. वे अभी टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा मेटालिक्स, टिनप्लटे, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, टीआरएफ, टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्टील यूरोप, टाटा स्टील ग्लोबल प्रोक्योरमेंट, टाटा स्टील यूके लिमिटेड में डायरेक्टर है. इसके अलावा टाटा स्टील के वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा स्टील अपने स्टैच्यूरी ऑडिटर की भी नियुक्ति करने जा रही है. मेसर्स प्राइस वाटर हाउस एंड कंपनी को फिर से नियुक्ति की जा रही है. यह नियुक्ति 120वे एजीएम तक यानी वर्ष 2027 तक के लिए नियुक्ति की गयी है. नये कास्ट ऑडिटर की भी नियुक्ति की जानी है. मेसर्स सोम एंड बनर्जी कॉस्ट एकाउंटेंट की नियुक्ति होनी है. इसके अलावा नये डायरेक्टर के तौर पर फरीदा खंबता, नोएल टाटा और डेविड क्रेन पर भी शेयर धारक अपनी रजामंदी देने वाले है.
टाटा स्टील ने अपना उत्पादन और कमाई बढ़ायी, सीएसआर पर सरकार के गाइडलाइन से दोगुना खर्च किया, कर्मचारियों का प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी
टाटा स्टील ने अपने वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है. टाटा स्टील ने 31.03 मिलियन टन का क्रुड स्टील का प्रोडक्शन किया है. भारत में 19.06 मिलियन टन जबकि पहले 18.38 मिलियन टन पिछले साल प्रोडक्शन हुआ था. वहीं, 2,43,959 करोड़ रुपये का टर्नओवर कंपनी ने रिकॉर्ड किया है. भारतीय ऑपरेशन में टाटा स्टील का टर्नओवर पिछले साल 1,29,021 करोड़ रुपये था जबकि अभी 1,35,823 करोड़ रुपये हुआ है. कंपनी का कर्ज अभी 15232 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कंपनी का सारा देनदारी के बाद का मुनाफा बढ़कर 41749 करोड़ रुपये हो चुका है. अकेले भारत में कंपनी ने सारी देनदारियों के बाद 33641 करोड़ रुपये की आमदनी की है. टैक्स का भुगतान करने के पहले टाटा स्टील ने पूरे समूह में 56283 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. टाटा स्टील की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील में लॉस टाइम इंज्यूरी (एलटीआइ) में बढ़ोत्तरी हुई है, जो 58 का आंकड़ा पर है जबकि पिछले साल 48 था. कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जो इस साल 35927 कर्मचारी है जबकि पिछले साल कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 31189 कर्मचारी थे. कर्मचारियों का प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा है. पिछले साल कंपनी के कर्मचारियों का उत्पादकता यानी प्रोडक्टिविटी 745 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष था, जो इस साल बढ़कर 857 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष हो चुका है. टाटा स्टील ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सीएसआर की राशि के लिए भारत सरकार के प्रावधान के तहत कंपनी को कुल 266.57 करोड़ रुपये खर्च करना था, लेकिन टाटा स्टील ने कुल 405.97 करोड़ रुपये की राशि सीएसआर यानी सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए खर्च किया है.
कई कंपनियों के समायोजन को भी एजेंडा में रखा गया
कंपनियों के समायोजन को लेकर भी एजीएम में एजेंडा तय किया गया है. इसके तहत बामनीपाल स्टील और भूषण स्टील के समायोजन, नीलांचल इस्पात निगम के टेकओवर समेत नयी कंपनियों के टेकओवर को भी मंजूरी दी जायेगी. वहीं, टाटा स्टील के सारे कंपनियों में समायोजन की प्रक्रिया को भी मंजूरी दी जायेगी.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
कारपोरेट व यूनियन

Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

September 3, 2026
Next Post

tata-steel-md-and-cfo-salary-increased-टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के वेतन में करोड़ों की बढ़ोत्तरी, सीएफओ सह इडी कौशिक का भी वेतन सालाना बढ़ा, सारे वीपी और चीफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का कितना बढ़ा वेतन, देखें

jamshedpur : जुगसलाई में पति को पत्नी ने जलाया, एमजीएम में भर्ती

jamshedpur : जुगसलाई में पति को पत्नी ने जलाया, एमजीएम में भर्ती

jamshedpur-family-crime-जुगसलाई में चांडिल के एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने जलाया, हालत गंभीर

jamshedpur-family-crime-जुगसलाई में चांडिल के एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने जलाया, हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News