जमशेदपुर : टाटा स्टील के बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. कंपनी के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के स्तर पर यह तबादला किया गया है. इसके तहत टाटा स्टील के रांची के नये सीआरई के रुप में अरविंद सिन्हा का पदस्थापन कर दिया गया है. अरविंद सिन्हा अभी टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट और रॉ मैटेरयर के चीफ सिक्यूरिटी के तौर पर कार्यरत है. रांची के वर्तमान चीफ रेसीडेंट एग्जीक्यूटिव (सीआरइ) संजय मोहन श्रीवास्तव 1 जुलाई को रिटायर होने जा रहे है. अरविंद सिन्हा का पदस्थापन 1 जून से कर दिया गया है. इस दौरान वे सारा कामकाज को संभालेंगे और फिर 1 जुलाई से संजय मोहन श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद उस पद को पूरे तौर पर संभालेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, जीतेंद्र सिंह शेखावत को अरविंद सिन्हा की जगह टाटा स्टील के जमशेदपुर और रॉ मैटेरियल का चीफ सिक्योरिटी बनाया गया है. जीतेंद्र सिंह शेखावत अभी चीफ इंटिलिजेंस के तौर पर काम कर रहे है. उनकी जगह झारखंड व पश्चिम बंगाल के टााट स्टील के हेड इंटिलिजेंस राजेश भट्टाचार्य को चीफ इंटिलिजेंस का काम देखने को कहा गया है. जब तक नया पदस्थापन नहीं किया जाता है, तब तक वे चीफ इंटिलिजेंस का कामकाज देखेंगे. टाटा स्टील के हेड एविएशन ऑपरेशन रविकांत श्रीवास्तव 1 अक्तूबर से रिटायर होने वाले हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उनकी जगह इंटरव्यू के आधार पर टाटा स्टील मेरामंडली कारपोरेट सर्विसेज के सीनियर एरिया मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन सौरभ झा को हेड एविएशन ऑपरेशन बनाया गया है. 1 जून से उनकी नियुक्ति की गयी है. दूसरी ओर, टाटा स्टील के चीफ स्पंज आयरन जोड़ा विभुदत्ता मोहंती को चीफ ऑपरेशंस फेरो एलॉय प्लांट बनाया गया है. वे भुवनेश्वर से कामकाज संभालेंगे. चीफ ऑपरेशंस फेरो एलॉय प्लांट बीडी नंदा भी 1 जुलाई से रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह 15 मई से यह बदलाव कर दिया गया है, लेकिन 1 जुलाई को बीडी नंदा का रिटायरमेंट होने के बाद वे अपना पदभार पूरी तरह संभालेंगे. टाटा स्टील कलिंगानगर व एनआइएनएल के प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन के जीएम हरबिंदर सिंह दीपक को ओडिशा व महाराष्ट्र का प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन का जीएम बना दिया गया है. इसी तरह चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन एनआइएनएल नीरज रंजन कुमार को चीफ पीएंडसी एनआइएनल बनाया गया है.







